
हजारीबाग: जिले का ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सह नरसिंह स्थान मेला के दिन पूर्णिमा अर्थात दिनांक 08 नवंबर 2022 को सम्पूर्ण भारतवर्ष में चन्द्रग्रहण का प्रभाव रहेगा, जो अपराह्न 01ः38 मिनट से प्रभावी होकर सांय 06ः19 मिनट पर समाप्त हो रहा है। जबकि चन्द्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व से हीं लिया जाता है।
धार्मिक दृष्टिकोण से इस अवधि में पूजा-अर्चना, देव-दर्शन एवं अन्य शुभ कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री नरसिंह स्थान में भी देव दर्शन एवं पूजा-अर्चना नहीं होगी मंदिर के कपाट बंद रहेंगें। समिति के अनुसार प्रातः श्रृंगार पूजा (प्रथम पूजा) के बाद से ही श्री नरसिंह स्थान परिसर का मुख्य द्वार बंद रहेगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि कार्तिक माह में देव दर्शन और पूजा-अर्चना का लाभ लेने हेतु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व हीं भगवान नरसिंह के दर्शन हेतु पधारें।
इस धार्मिक समस्या में नरसिंह सथान पूजा समिति आप सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा रखती है। बता दें कि कार्तिक की पूर्णिमा पर हजारीबाग के नरसिंह स्थान परिसर में परम्परागत ऐतिहासिक मेला का आयोजन होता आया है। कोनार नदी के तट पर हजारों भक्त स्नान करते हैं।
इस बार चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन पहले 7 नवम्बर को ही भक्त नरसिंह स्थान में पहूंचेगे तथा स्नान ध्यान दर्शन दान इत्यादि करेंगे। आपको बता दें की मेले पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लोग मेले का आनंद ले लेंगे चन्द्र ग्रहण के सुतक काल में सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान बंद रहेगा।
बैठक में अध्यक्ष भवेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, सचिव अजय कुमार मिश्र, उपसचिव सर्वेन्द्र कुमार मिश्र, कोपाध्यक्ष अनुराग कुमार मिश्र, उपकोषाध्यक्ष निविश कुमार मिश्र, निरीक्षक रबिन्द्र कुमार मिश्र, पूजा प्रभारी उपेन्द्र कुमार मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य, कामेश्वर मिश्र, उपेन्द्र मिश्र, अजित मिश्र, नृसिंह मिश्र, अखिलेश मिश्र, सुमन मिश्र, नन्द कुमार मिश्र, डा एसएल मिश्र, विश्वनाथ मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, अभिषेक मिश्र आदि शामिल थे।
बड़ी ख़बर : T20 वर्ल्डकप में चयनित झारखंड के लाल सुजीत का चमका किस्मत , मुख्यमंत्री ने कर दिया बड़ा एलान