फुलझड़ी जलाते समय युवक का जला हाथ, अस्पताल में भर्ती

Join Us On

फुलझड़ी जलाते समय युवक का जला हाथ, अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह: फुलझड़ी जलाते समय युवक का हाथ गंभीर रूप से जल गया। घटना के संबंध में बताया गया कि यह मामला गिरिडीह के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत के कटहराटांड़ गांव का है।

इस गांव में एक युवक बीते 30 अक्टूबर की रात फुलझड़ीजला रहा था और इसी समय उसका दाहिना हाथ बुरी तरह से जल गया। युवक का नाम राहुल राय बताया गया है।

वहीं घटना के बाद युवक के परिजनों ने तत्काल उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसे घर वापस भेज दिया। बताया गया कि वह युवक बच्चों के साथ जमीन में फुलझड़ीजलाने के बजाय हाथ में रखकर फुलझड़ी जला रहा था, इसी दौरान फुलझड़ी फट गया, जिससे यह घटना घटी।

Leave a Comment