रहस्यमयी है झारखंड का यह कुंड, ताली बजाने पर होता है चमत्कार ,नहाने से ठीक होती हैं शरीर के कष्ट

Join Us On

रहस्यमयी है झारखंड का यह कुंड, ताली बजाने पर होता है चमत्कार ,नहाने से ठीक होती हैं शरीर के कष्ट

रहस्यमयी है झारखंड का यह कुंड, ताली बजाने पर होता है चमत्कार ,नहाने से ठीक होती हैं शरीर के कष्ट

Jharkhand Bokaro Dalahi Kund: विज्ञान चाहे कितना भी आगे बढ़ गया है, लेकिन प्रकृति के सामने ये हमेशा मात खा जाती है। कहने को तो इंसान चांद पर पहुंच गया है पर धरती के कई रहस्यों में से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है ।

कुदरत ने ऐसी कई रहस्यमयी जगह बनाई हैं, जिनको देखकर लोग आज भी अचंभित रह जाते हैं । भारत के झारखंड में एक ऐसा ही कुंड है, जिसके राज आज भी अनसुलझे हुए हैं। इस कुंड के अगर ताली बजाई जाए तो इसका पानी खुद ही बाहर आने लगता है।

भारत के झारखंड के इस रहस्यमयी कुंड का नाम दलाही कुंड है। यह झारखंड के बोकारो जिला से 27 किमी दूरी पर स्तिथ है। इस कुंड के सामने अगर ताली बजाई जाए तो पानी ऊपर की ओर आने लगता है। इसे देखकर लगता है कि मानों किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस कुंड का रहस्य आज भी एक राज ही बना हुआ है। इस कुंड को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

मौसम के अनुसार पानी मे होता है परिवर्तन

इस कुंड का पानी गर्मियों के मौसम में ठंडा और सर्दियों में गर्म हो जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। पर इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि पानी में सल्फर और हीलियम है, जिस वजह से चर्म रोग दूर होते हैं। रहस्यमयी

बड़ी खबर : School Inspection : राज्यस्तर के अधिकारी करेंगे स्कूलों का निरीक्षण, इन बिंदुओं की करेंगे जांच ,शिक्षक सावधान

Leave a Comment