राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर BSF मेरू कैंप की ओर से साईकिल रैली का आयोजन

Join Us On

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर BSF मेरू कैंप की ओर से साईकिल रैली का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस। आज के युवाओं को एकजुट होकर देश की एकता को बढाना है: देवी सरन सिंह

हजारीबाग: राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की यादगार के रूप मे मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजाद भारत के पहले गृहमंत्री थे, जिनकी भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका रही थी। इसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरूष भी कहा जाता है। इस दिन की शुरूआत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में की गई थी।

इसी के उपलक्ष्य पर बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप हजारीबाग में पीएस बैंस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान में 29 से 31 अक्टूबर 2022 तक 03 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को साईकिल रैली का आयोजन किया गया। श्री देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक ने स्वंय फ्लैग आफ कर साइकिल रैली को रवाना किया।

रैली प्रातः 8 बजे मेरू कैंप प्रमुख द्वार से शुरू होकर मेरू गांव से होते हुए अम्बाडीह, व सिल्वार गाँव, का सफर तय करके एडम पीटी ग्राउंड मे समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के 25 अधिकारियों, 66 अधिनस्थ अधिकारियों एव 159 अन्य कार्मिकों कुल 250 कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

साईकिल रैली के समापन पर संबोधन में देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक ने कहा कि आज के युवाओं को एकजुट होकर देश की एकता को बढाना है। सबसे पहले हमें अपने समाज में एकता को जगाना होगा, तभी हम देश से एकता की उम्मीद कर सकंेगे। इसके उपरांत उन्होने साईकिल रैली के समापन की घोषणा की।

रैली के माध्यम से आम जन मानस में एकता को दिया गया बढ़ावा

इस रैली का उद्धेश्य सरदार पटेल द्वारा देश को एकजुट करने के प्रयास को मेरू परिसर के कार्मिकों तथा आम जन मानस में एकता को बढ़ावा देना रहा। रैली के दौरान मेरू परिसर के कार्मिकों एवं आम जन मानस मेें काफी उत्साह दिखा व लोगों ने मुख्य मार्ग के दोनो तरफ तालीयाँ बजाकर बीएसएफ के कार्मिकों का अभिवादन व हौसला अफजाई की।

इसे भी पढें : सरकारी हो या पारा शिक्षक अब ये करना अनिवार्य, शिक्षा सचिव ने जारी किया सख्त निर्देश , अब फांकीबाजों की खैर नहीं

Leave a Comment