छठ पूजा के दिन झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, जानें अपने जिले में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Join Us On

छठ पूजा के दिन झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, जानें अपने जिले में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

रांची: छठ पूजा के दिन मौसम को लेकर रांची स्थित मौसम केंद्र ने लिस्ट जारी की है। बता दें कि झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी छठ पूजा को लेकर माहौल पूरा भक्तिमय हो गया है। चारों ओर सिर्फ छठ पूजा के गीत गुंज रहे है। आज खरना के बाद अगले दिन छठव्रती 30 अक्टूबर को शाम में भगवान भास्कर को अघ्र्य देंगे। वहीं 31 अक्टूबर को सुबह-सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जायेगा। छठ पूजा के दिन मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर लोग काफी संशय में है। वहीं रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के सभी जिलों के मौसम को लेकर लिस्ट जारी कर दिया है, जिससे अब आसानी से अपने जिले का हाल जान पाएगें।

छठ पूजा के दिन राज्य में छाया रहेगा कोहरा

रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से बताया गया कि झारखंड में 30 और 31 अक्टूबर को सुबह धुंध या कोहरा छाया रहेगा। वहीं धीरे-धीरे लगभग 9 से 10 बजे तक यह धुंध साफ भी हो जाएगा। राजधानी रांची के संबंध में बताया गया कि यहं कल यानी 30 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त का समय 5 बजकर 12 मिनट पर होगा। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया और खूंटी का तापमान सबसे कम रहा।

झारखंड में सबसे सर्द जगह खूंटी

मौसम केन्द्र की ओर से बताया गया कि चाईबासा का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं खूंटी का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा, जो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड राज्य में सबसे कम है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में इस दौरान बारिश नहीं हुई। डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि रांची में तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है

बड़ी खबर : सरकारी स्कूलों के बच्चों को क़्वालिटी एजुकेशन देने के लिए झारखंड सरकार ने बनाया मास्टर प्लान , शिक्षकों को दस महीना का प्रशिक्षण

Leave a Comment