अवकाश रद्द : 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक पर्यवेक्षको और पदाधिकारियों की सभी छूट्टीयां रद्द, उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

Join Us On

अवकाश रद्द : 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक पर्यवेक्षको और पदाधिकारियों की सभी छूट्टीयां रद्द, उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

अवकाश रद्द : साहेबगंज जिला उपायुक्त ने 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक सभी पर्यवेक्षको और पदाधिकारियों की सभी छूट्टीयां को रद्द कर दी है। छठ में भी ड्यूटी में रहेंगे।

आवश्यक तैयारियों एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतू लिया गया निर्णय

जारी निर्देश में उपायुक्त राम निवास यादव ने सूचित करते हुए बताया है कि ज़िले में आगामी 02 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित है। साथ ही ज़िले में 30 एवं 31 अक्टूबर को छठ पर्व भी किया जाना है। उक्त अवसर पर सभी आवश्यक तैयारियां एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिले के पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है।

उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि उक्त परिपेक्ष्य में आज दिनांक 28.10.2022 से 02.11.2022 तक पर्यवेक्षकों एवं पदाधिकारियों का अवकाश रद्द किया जाता है।

उन्होंने कहा है कि सभी लोग अपने मुख्यालय में बने रहेंगे तथा उक्त अवधि में अति विशेष परिस्थिति में अधोहस्ताक्षरी से अवकाश स्वीकृति उपरांत ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

उक्त अवधि में आवश्यक व्यवस्था हेतु सभी पदाधिकारी जिले के वरीय पदाधिकारियों से नियमित समन्यवय एवं संपर्क में रहेंगे। अवकाश रद्द

इसे भी पढें : स्थानीय युवाओं के लिए खुला नौकरी का द्वार , झारखंड में पहला सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क तैयार , हज़ारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Leave a Comment