Search
Close this search box.

नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो भाई की हुई मौत, जानें पूरा मामला

Join Us On

नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो भाई की हुई मौत, जानें पूरा मामला

गिरिडीह: नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई है। बता दें कि यह मामला गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोयमारा का है। इस संबंध में बताया गया कि गुरूवार के दोपहर में स्थानीय गोपाल राम का 11 वर्षीय बेटा गौरव कुमार और मुरली राम का 11 वर्षीय बेटा मयंक नहाने गये थे और इसी दौरान यह घटना घटी।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को नदी से निकाला। इसके बाद दोनों बच्चों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उपाध्याय सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

प्रशासन को जानकारी देने के बाद पहुंचे गोताखोर

इस संबंध में बताया गया कि घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई। इसके बाद प्रशासन के पहल पर गोताखोर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बच्चों के शव की खोजबिन प्रारंभ हुई। बता दें कि इससे पहले ही स्थानीय ग्रामीण भी बच्चों को खोजने में जुटे हुए थे। वही घटना की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई थी, जिस कारण खोजबिन के दौरान बच्चों के परिजन के साथ-साथ मौके पर सैकड़ो लोग मौजूद थे।

x

Leave a Comment