
अरबिंद केजरीवाल छेड़ ही दिए तो आइये जानते हैं किन किन देशों के करेंसी पर छपी है हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर
नई दिल्ली: इंडोनेशिया सहित दुनिया में और भी कई ऐसे देश है, जिनके करेंसी पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर छपी हुई है।

बता दें कि थाईलैंड देश की मुद्रा पर भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी की तस्वीरें छपी हुई हैं।
वहीं वर्ष 2011 में नेशनल इकोनॉमिक और सोशल डेवलपमेंट बोर्ड ने अपने 60वें स्थापना दिवस पर जश्न मनाते हुए 20 भाट का सिक्का जारी किया था। इस सिक्के के एक तरफ त्रिमूर्ति यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश की तस्वीर उकेरी गई थीं। वहीं वर्ष 2001 में अमेरिका में महर्षि महेश योगी से जुड़े द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीस ने राजा राम मुद्रा लॉन्च की थी। इस मुद्रा का इस्तेमाल आश्रम के अंदर या आश्रम से जुड़े मेंबर्स तक ही सीमित था।

वहीं फरवरी, 2002 में वैदिक सिटी ने राम मुद्रा बांटना शुरू कर दिया। बता दें कि यूरोप में 1 राम मुद्रा की कीमत 10 यूरो के बराबर थी।
भगवान गणेश की तस्वीर
बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसके नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी हुई है। वहीं इस देश की 87.5 प्रतिशत आबादी मुस्लिम, जबकि 1.7 प्रतिशत आबादी हिंदू है। यहां 20 हजार रुपए के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है और इस देश में हिंदू देवताओं और प्रतीकों का उपयोग आम बात है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
बता दें कि बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली पर हम सबने मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की है। बिजनेसमैन अपने दफ्तर में और अपने कमरों में श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को अवश्य रखते हैं। इसलिए मेरी सरकार से अपील है कि भारत में नये छपने वाले नोटों पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर छापी जाए।
उन्होंने कहा कि करेंसी पर गांधी जी की तस्वीर वैसी ही रहनी चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर छपनी चाहिए। इससे अर्थव्यवस्था को भी ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा।