
CBSE स्कूलों में 15 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। इस संबंध में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सत्र 2022-23 में शामिल विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन इस तय तिथि के बीच पूरा करना होगा। वहीं विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल मार्किंग) कर इसकी रिपोर्ट स्कूलों को 01 जनवरी, 2023 तक बोर्ड को हर हाल में देनी होगी. सीबीएसइ के रांची सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ राम सिंह ने कहा कि स्कूलों को प्रैक्टिकल आयोजित करने के संबंध में सूचना भेज दी गयी है।
सभी स्कूल निर्धारित समय अंतराल के बीच सुविधानुसार प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कर सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा ( exam ) और आंतरिक मूल्यांकन के अंक के साथ स्कूलों को अपने विद्यार्थियों की सूची बोर्ड को उपलब्ध करानी होगी।जिन स्कूलों का नाम बोर्ड के ऑनलाइन लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) में उपलब्ध नहीं होगा, उनके किसी भी विद्यार्थी को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
CBSE