मौसम अपडेट : तीन दिनों तक राज्य के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Join Us On

मौसम अपडेट : तीन दिनों तक राज्य के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : तीन दिनों तक राज्य के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य भर के अधिकतर जिलों में 10 सितंबर से तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 10 एवं 11 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी और 12 सितंबर को येलो अलर्ट जारी की गई है। बारिश के साथ कई क्षेत्रों में वज्रपात होने की भी संभावना बताई गई है।

रांची में अगले 14 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दवाब का क्षेत्र 8 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। सोमवार को देर शाम ओडिशा तट को पार करते हुए आगे बढ़ गया है। जिसका असर झारखंड पर भी दिखेगा।

पलामू, लातेहार,गढ़वा, लोहरदगा, गुमला एवं सिमडेगा में भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा है कि इन 6 जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किया गया। सबसे अधिक 9 एमएम बारिश सरायकेला में एवं सबसे अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान गोड्डा में दर्ज किया गया है।

बड़ी खबर : उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ का नोटिफिकेशन जारी, अभ्यर्थियों को दी गई ये गाइडलाइन

Slide Up
x

Leave a Comment