गरीबों को मोदी सरकार भी देने जा रही पक्के का घर, झारखंड में 1 लाख 13 हज़ार 195 पीएम आवास का हुआ आवंटन

Join Us On

गरीबों को मोदी सरकार भी देने जा रही पक्के का घर, झारखंड में 1 लाख 13 हज़ार 195 पीएम आवास का हुआ आवंटन

गरीबों को मोदी सरकार भी देने जा रही पक्के का घर, झारखंड में 1 लाख 13 हज़ार 195 पीएम आवास का हुआ आवंटन

झारखंड के गरीबों को मोदी सरकार भी पक्के का घर देने जा रही है। झारखंड सरकार के अबुआ आवास तो दे ही रही है अब पीएम मोदी भी गरीबों को पक्का मकान देने जा रही है। प्रत्येक लाभुक को आवास बनाने के लिए दो-दो लाख रुपये की राशि आवंटित किया जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसले में पूरे देशभर में तीन करोड़ पीएम आवास बनाने के लक्ष्य को रखा गया था, उसी आलोक में सभी राज्यों के साथ-साथ झारखंड को भी लक्ष्य आवंटित की गई है।

केंद्र सरकार के द्वारा तीन साल बाद झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास का आवंटन किया है। जिसमें भारत सरकार ने 1 एक लाख 13 हज़ार 195 पीएम आवास को बनाने का टारगेट राज्य सरकार को दी गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आवंटन आदेश झारखंड को मिला है।

बतादें कि सबसे अधिक पलामू, गढ़वा, गिरिडीह और रांची जिले को आवास आवंटित की गई है। और सबसे कम आवास निर्माण का लक्ष्य कोडरमा व खूंटी जिला को मिला है। लक्ष्य प्राप्त होते ही ग्रामीण विकास विभाग योग्य लाभुक के चयन की प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगी।

जिला

पलामू : 12916

सरायकेला-खरसावां : 6195

गढ़वा : 9097

लातेहार : 4232

पाकुड़ : 2786

बोकारो : 4431

देवघर : 3720

चतरा : 5704

धनबाद : 5295

दुमका : 3977

पूर्वी सिंहभूम : 1965

गिरिडीह : 8599

गोड्डा ; 1575

गुमला : 3177

हजारीबाग : 5614

जामताड़ा : 4907

खूंटी : 1603

कोडरमा : 1143

लोहरदगा : 4023

रामगढ़ : 2309

रांची : 6410

साहेबगंज : 5154

सिमडेगा : 3158

पश्चिम सिंहभूम : 5205

कुल : 113195

बड़ी खबर : झारखंड के वकीलों को हेमन्त सरकार का तोहफा,5 लाख तक इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

Slide Up
x

Leave a Comment