Search
Close this search box.

कांग्रेस ने झारखंड में शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, लोहरदगा में दिखा शानदार नजारा

Join Us On

कांग्रेस ने झारखंड में शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, लोहरदगा में दिखा शानदार नजारा

लोहरदगा: कांग्रेस ने झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज रविवार को भारत जोड़ो यात्रा में Congress पार्टी के केंद्रीय स्तर से लेकर राज्य, जिला स्तर के पदाधिकारी और भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी पूरे देश में बदलाव की हुंकार भर रही है। आज के इस यात्रा की शुरूआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। साथ ही झारखंड की शानदार सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। जानकारी के अुनसार कांग्रेस के कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव तारिक अनवर सहित कई मंत्री व नेता हुए शामिल

लोहरदगा के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की, प्रदीप बालमुचू, सुखदेव भगत, आलमगीर आलम सहित कई नेता शामिल हुए और भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाया।

इस दौरान केंद्रीय महासचिव ने भारत जोड़ो यात्रा को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश को बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार से निकालने के लिए है।

TGT शिक्षकों की नियुक्ति : झारखंड के उत्कृष्ट व आदर्श स्कूलों में संविदा पर भर्ती , वेतन 26250 रु

बड़ी खबर : संविदा कर्मियों का चमकने वाला है किस्मत, 10 को कैबिनेट में नियमतिकरण का निर्णय

Slide Up
x

Leave a Comment