आकलन पास 31 हज़ार सहायक अध्यापकों ने ले लिया बड़ा फैसला, शिक्षक दिवस के दिन हेमन्त सोरेन ले सकते है तौहफा
राँची : शनिवार को झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की आवश्यक बैठक मोराबादी मैदान रांची में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी जी एवं संचालन प्रदेश महासचिव बबलू सिंह ने की।
बैठक में विभिन्न जिलों से आये साथीगण ने शिरकत की। बैठक में आकलन सफल सहायक अध्यापकों के विभिन्न समस्या एवं सरकार के उदासीन रवैया के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुवे बिस्तार रूप से चर्चा किया गया।
झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ द्वारा संघर्ष मोर्चा को दिया गया नैतिक समर्थन वापस लेते हुए,आकलन सफल सहायक अध्यापकों के साथ पूरी तरह से न्याय हो इसके लिए राज्य के तमाम 31000 आकलन सफल सहायक अध्यापकों को एकजुट होने की आग्रह संघठन द्वारा की गई ।
आकलन सफल सहायक अध्यापक अब किसी नेतृत्वकर्ता के गलत झांसे मे अब नहीं आएंगे और अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने का निश्चित किया गया।
आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों का मुख्यमांग :
1.राज्य के 62000 सहायक अध्यापकों को वेतनमान सुनिश्चित की जाए ।
2 टेट परीक्षा मे सभी सहायक अध्यापको के कार्यनुभव के आधार पर पासिंग मार्क्स मे 20% नंबर की छूट दी जाय एवं प्रत्येक प्रत्येक खंड में पास होने के बाध्यता समाप्त करते हुए ओवरऑल पासिंग मार्क्स 40%रखा जाए।