आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ एक सहायक की भी होगी नियुक्ति

Join Us On

आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ एक सहायक की भी होगी नियुक्ति

आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ एक सहायक की भी होगी नियुक्ति

झारखंड में संचालित सभी 2551 लघु आंगनबाड़ी केंद्रों को केंद्र सरकार ने मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में अपग्रेड कर दी है। यह जानकारी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा दी गई है। इसकी जानकारी झारखंड सरकार को भी दे दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने क्या

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र बन जाने से सुविधाओं में वृद्धि होगी। मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ एक सहायक की भी नियुक्ति की जाएगी । जिन्हें प्रत्येक माह 2250 रुपए मानदेय मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र के इस फैसला से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ेंगी। इसका सीधा लाभ इन केंद्रों से जुड़े हजारों बच्चों और महिलाओं को मिलेगा।

वहीं लघु आंगनबाड़ी केंद्र अपग्रेड होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 1000 रुपए की मासिक वृद्धि होगी। उन्हें अब हर माह 4500 रुपए मिलेगा। वहीं नवनियुक्त सहायक को वर्दी खर्च के रूप में प्रतिवर्ष 1000 रुपए, मेडिसिन किट के लिए हर केंद्र को प्रतिवर्ष 750 की जगह अब 1500 रु मिलेगा। वहीं प्रशासनिक खर्च के लिए प्रतिवर्ष 1000 की जगह अब 2000 रुपए मिलेगा। उपकरण व फर्नीचर मद में 5 वर्षों के लिए 7000 की जगह अब 10,000 रु मिलेगा।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि झारखंड के लोगों की मांग थी कि लघु केन्द्रों का उन्नयन की जाए। जिसे केन्द्र सरकार ने प्राथमिकता के साथ पूरा किया है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं एवं बच्चों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

बड़ी खबर : JSSC दसवीं पास भी पते हैं झारखंड गवर्नमेंट में नौकरी, 500 से अधिक पदों पर निकली है भर्ती

Slide Up
x

Leave a Comment